22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जदयू प्रतिनिधिमंडल ने संजय झा से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक रणनीति पर विचार विमर्श

*आगामी चुनौतियों और सद्भाव यात्रा को लेकर बना ठोस रोडमैप, संगठन सशक्तिकरण पर जोर-शास्त्री*

 JNA संपादक अरुण कुमार वर्मा  पटना, 02 मई जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जानकारी दी कि बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल एवं जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी के साथ उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुनः कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया कि यह आत्मीय मुलाकात अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायी रही, जिसमें गत विधानसभा चुनाव के अनुभवों के आधार पर संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क विस्तार एवं भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत और समीक्षात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह संवाद संगठन को नई दिशा देने वाला एवं कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ से भी हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जदयू नेता ईं० नीशांत कुमार की 3 मई से प्रारंभ होने वाली “सद्भाव यात्रा” की विस्तृत जानकारी देते हुए खगड़िया में संभावित इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। आचार्य ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण पूरी खासा पसंद नहीं उत्साह व्याप्त है।ा

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें