26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी लोगो ने समाजिक आंदोलन से जुड़े शिक्षाविद स्व रामवरण शर्मा को किया याद

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*नागरिक विकास मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजन*

जहानाबाद
स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय,जहानाबाद के पूर्व सचिव एवं बढ़ौना उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्मृति शेष रामवरण शर्मा को उनके प्रथम पुण्य तिथि पर नागरिक विकास मंच के द्वारा पाक्षिक काव्य सम्मेलन का किया गया आयोजन।
नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष शिक्षाविद डा एस के सुनील कि अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया ।
काव्यात्मक श्रद्धांजलि समारोह में शिक्षाविद राजकिशोर शर्मा , शिक्षा जगत से जुड़े कृष्ण मुरारी जी , शिक्षक प्रमोद कुमार , जिले के लोकप्रिय गायक विश्वजीत अलबेला , जहानाबाद कालेज के हिन्दी के प्रध्यापक एवम कवि डा रविशंकर शर्मा ,कांग्रेस नेता अब्दुल मजीद ईराकी , मगही विकास मंच के सचिव अरविंद कुमार आंजाश, लोक कला के मर्मज्ञ अजय विश्वकर्मा सहीत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे । श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर सादर स्मरण किया गया। सम्पूर्ण संवेदना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मृति शेष रामवरण शर्मा को एक सफल प्रधानाध्यापक,स्वामी सहजानंद संग्रहालय के विकास हेतु समर्पित सचिव, किसानों के हितैषी एवं एक रचनात्मक आत्मा के रूप में याद किया। धन्यवाद ज्ञापन कवि गौतम परासर ने किया। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें