जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद। स्थानीय निजी मैरिज हॉल में रविवार, 24 अगस्त 2025 को भामाशाह मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य रूप से किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में तेली समाज के महिला एवं पुरुष शामिल हुए और समाज की एकजुटता का परिचय दिया। समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के माननीय सांसद ढुल्लू महतो रहे। हॉल पहुंचने पर पूर्व वाइस चेयरमैन कृष्णा गुप्ता समेत समाज के अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में सांसद महतो ने कहा— “हमारा समाज कभी कमजोर नहीं रहा। यह मेहनत करने, दान देने और समाज सेवा में हमेशा आगे रहा है। लेकिन राजनीति में हमारी हिस्सेदारी लगातार कम रही है। अब समय आ गया है कि तेली समाज अपना हक खुद ले। जहानाबाद का तेली समाज अब पूरी तरह एकजुट हो चुका है।कार्यक्रम में पटना मेयर सीता साहू के सुपुत्र शिशिर गुप्ता, तेली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार साहू, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव प्रेम जी समेत कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और अधिक से अधिक राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तेली समाज लगातार एनडीए को समर्थन देता आया है, उसी प्रकार सभी राजनीतिक दलों में समाज की उचित भागीदारी भी मिलनी चाहिए। सभा में वक्ताओं ने मांग की कि आगामी विधानसभा चुनावों में तेली समाज को ज्यादा से ज्यादा विधायक टिकट मिले और पार्टी संरचनाओं में समाज की भागीदारी बढ़ाई जाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दामोदर प्रसाद भोला बाबू, लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता,वरिष्ठ .पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद शैलेश कुमार, विजय प्रसाद, पूर्व उपमुख्य वार्ड पार्षद कृष्णा गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष नित्यानंद गुप्ता, नितेश कुमार मोनू, राजू सेठ, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, लड्डू कुमार, ममता साहू, सुनीता साहू, सावित्री सुमन, पूनम गुप्ता, अंकित कुमार गुप्ता, विक्टोरिया सरकार, संजय गुप्ता, विक्रम, लक्ष्मण गुप्ता, प्रशांत कुमार गुप्ता और पप्पू महाकाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। भामाशाह मिलन सह सम्मान समारोह ने न सिर्फ समाज को सम्मानित करने का कार्य किया, बल्कि तेली समाज को एक मजबूत और संगठित शक्ति के रूप में सामने लाने का भी काम किया।
जहानाबाद में भामाशाह मिलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न, तेली समाज की एकजुटता का दिखा अद्भुत नजारा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


