22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जहानाबाद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, ऑटो चालकों पर कड़ी नजर

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान, 1.92 लाख रुपये से अधिक का चालान किया गया*

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आज दिनांक 02 मई, 2026 को जहानाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नगर क्षेत्र में चलने वाले ऑटो पर विशेष निगरानी रखी गई और उनके दस्तावेजों की सघन जांच की गई। यह अभियान अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती करिश्मा सिंह के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) करिश्मा सिंह स्वयं सड़क पर उतरकर जांच करती नजर आईं। अभियान के दौरान ऑटो चालकों से वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 30 वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उनका चालान काटा गया। इस अभियान के दौरान करीब 1.92 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने ऑटो चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवश्यक कागजात अद्यतन रखें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही ओवरलोडिंग से बचने और निर्धारित सीटों के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सड़क हादसों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें