26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ट में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीयवादों की सुनवाई की गयी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 21 मामले जिला पदाधिकारी के समक्ष प्राप्त हुए, जिसमें 07 पर आदेश हुआ है, जिसमें विद्युत विपत्र में सुधार, अतिक्रमण, भूमि विवाद के मामले को निष्पादन किया गया है। शेष 14 मामलों में अतिक्रमण, भूमि मापी, विद्युत विपत्र सुधार, राशन कार्ड, दाखिल खारिज इत्यादि से संबंधित है।जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें