जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला जहानाबाद में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया इस हवन यज्ञ में विद्यालय के लगभग साढे 300 भैया बहन आचार्य अभिभावक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।यजमान के रूप में विद्यालय की आचार्या श्रीमती ममता कुमारी और श्री राजेश कुमार मिश्रा जी के द्वारा हवन यज्ञ का कार्यक्रम संपादित किया गया । सर्वविदित है कि प्रत्येक वर्ष सत्र आरंभ के समय विद्यालय में अपने इष्ट को पूजा पाठ करने के बाद हवन यज्ञ के साथ 1 वर्ष के अवधि में हमारा सभी कार्य व्यवस्थित संपादित हो इस दृष्टि से हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है। पूरे बिहार में चलने वाले सरस्वती शिशु मंदिर के लगभग 400 विद्यालयों में आज एक साथ हवन का कार्य प्रारंभ हुआ है इसमें सभी भैया बहन अपने बुराइयों की आहुति देकर मन में सद्बुद्धि सुसंस्कार एवं समृद्धि लाने की दृष्टि से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विद्यालय के समस्त आचार्य गण भैया बहन अभिभावक ने अपना आहुति देकर भगवान से प्रार्थना किया कि हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। विद्यालय प्रगति के पथ पर बढ़े और समाज का भी भला विद्यालय के माध्यम से हो सके ऐसी प्रार्थना करते हुए अंत में आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।आज से विद्यालय का पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित किया गया ।


