25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गई

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 10 मामले, जिला पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई हेतु लाया गया, जिसमें 08 का निष्पादन किया गया है, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद का 01 मामला धारा 144 लगाने से संबंधित,अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 02 मामला, जिसमें 01 मामला अतिक्रमण का एवं 01 मामला जमाबंदी का भूमि चढ़ाने से संबंधित, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला जमीन बंटवारा से संबंधित, अंचल अधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला रैयती भूमि से संबंधित, थाना अध्यक्ष, मखदुमपुर का 01 मामला प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोसी का 01 मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत का 01 मामला का विद्युत विपत्र में सुधार करने से संबंधित है। शेष 02 मामलों में अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर का 01 मामला सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित तथा अंचल अधिकारी, काको का 01 मामला ऑगनबाडी केन्द्र को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित है।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें