जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
वर्तमान बिहार सरकार ने प्रगतिशिल सोच के सार्थक तौर पर एवं व्यावसायिक रूप एवं आयाम देने के उदेश्य से जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिले के अधिक बेरोजगारों को लाभ मिल सकें।
इस क्रम में दिनांक 21.07.2023 को गाँधी मैदान, जहानाबाद के प्रांगण में जिला स्तरीय नियोयजन- सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, घोषी क्षेत्र श्री रामबली सिंह यादव,
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री पंकज कुमार घोष एवं श्रम अधीक्षक श्री शशि शेखर द्वारा दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय नियोजन-सह- मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन किया। इस मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें कुल 1139 अभ्यर्थियों नें 26 कम्पनियों के यहाँ बायोडाटा दिया और उनमें से 661 अभ्यर्थियों को परीक्षा / साक्षात्कार/ अगले दौर के लिये shortlist किया गया। जिसमें DRCC, श्रम विभाग, उद्योग केन्द्र, जीविका, आर0 से0 टी0, कुल 05 विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया और 377 अभ्यर्थियों को अपने विभाग की योजनओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने नियोजन मेले की आवृति को बढाने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही बदलते परिवेश के अनुरूप कौशल के लगातार उन्नयन के लिए अभ्यर्थियों को प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि जहानाबाद में स्किल सर्वे कराया गया है ताकि युवाओं की आकांक्षा के अनुरूप उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। माननीय सदस्य बिहार विधानसभा, घोषी क्षेत्र श्री रामबली सिंह यादव द्वारा नियोजन मेला के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने पर हर्ष प्रकट किया गया और युवाओं से अपिल की गई कि जीवन मेें हमेशा सही मार्ग का चुनाव करें भले ही प्रारंभ में अवसर छोटे हो। उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार द्वारा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में आम युवक को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोड़ दिया गया। साथ ही आत्मा, आर0 से0 टी0, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र कौशल विकास केन्द्र डोमेन कौशल केन्द्र आदि में दिये जा रहे रोजगार परक प्रशिक्षण को प्राप्त करने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे या कर चुके बच्चों के वर्तमान क्रिया क्लाप की जानकारी करने की आवश्यकता पर जोड़ दिया गया। कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए और श्रम अधीक्षक जहानाबाद भी उपस्थित रहें जिन्होने क्रमशः उद्योग और श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिन्हा ने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभाग की योजनओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि दो नई योजनाओं में 60 और 15 अभ्यर्थियों को क्रमशः 1000 रू0 और 5000 हजार रूपये के किट उपलब्ध कराये जायेगें अर्हता संबधी जानकारी हेतु मल्लहचक मोड़ से 400 मीटर की दूरी पर श्याम नगर में स्थित जिला नियोजनालय, जहानाबाद के कार्यालय में या 8340573475, 611350018, 9931850167 8210933480 सम्पर्क करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नवर्गीय लिपिक श्रीमती आरती देवी, जिला कौशल प्रबंधक, श्री संतोष कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ, श्री नवीन कुमार, और कार्यालय के सभी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


