वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट
गुजरात राज्यके वलसाड जिलेकी जीएमइआरएस सिविल हॉस्पिटल वलसाड के तत्वावधान मे गुजरात राज्यके वलसाड जिलेकी सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज वापी द्वारा श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धरमपुर में स्तनपान जागरूकता संबधित सप्ताहिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन गुजरात राज्य के सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज वापी की सहयोगर्थ मे जीएमइआरएस सिविल हॉस्पिटल वलसाड तत्वाधानमे श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धरमपुर में स्तनपान सप्ताहिक आयोजन के दौरान स्तनपान जागरूकता को बढ़ावा देने में हमेशा आगे रहा है इस आधारशिलता मे दिनांक 1अगस्त 2024 गुरुवार से 7 अगस्त 2024 बुधवार तक एक सप्ताह तक आयोजित स्तनपान सप्ताहिक जागरुकता कार्यक्रम की संचालन किया गया है -इसी अंतराल मे स्तनपान संबधित समस्याओ को हल करने के विषय पर प्रकाश डाला गया और आकर्षक और सूचनात्मक गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से सभी के लिए स्तनपान समर्थन और स्तनपान का महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।सप्ताह की कार्यक्रम की शुरुआत की दिन बाल चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर चिंटू चौधरी,डिप्टी नर्सिंग अधीक्षक ग्रेड प्रथम की श्रीमती रीता मैडम,उप नर्सिंग अधीक्षक ग्रेड द्वितीय की श्रीमती मिनल पांडे,प्रोफेसर श्रीमती जे•एम सिल्जा एंव विभाग प्रमुख बाल स्वास्थ्य विशेष तौर पे उपस्थित मे एंव मार्गदर्शन मे कार्यक्रम की संचालन हुई एंव उपस्थिति सभी छात्रों को एंव उपस्थिति सभी सदस्यों को स्तनपान संबधित और प्रसव संबधित स्तनपान सप्ताहिक कार्यक्रम का जागरूकता सम्बन्ध मे विशेषता बता गई -नर्सिंग स्टाॅफ में श्रीमती पूनम पटेल-सहायक प्रोफेसर श्रीमती दौलत कुवर,नर्सिंग ट्यूटर सुश्री सिमरन शेख-नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती शीतल एमके,नर्सिंग ट्यूटर-सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज वापी,जीएमइआरएस सिविल अस्पताल वलसाड और अरुणा एस•हेगड़े,नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती कीर्ति,सहायक नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती मयूरी पटेल, विभागाध्यक्ष एंव प्रसूति एवं स्त्री रोग नर्सिंग श्रीमती दर्शना गवली,सहायक प्रोफेसर श्रीमती दामिनी पटेल नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती संगीता कंसारा जी सभी मिलकर श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धरमपुर में सप्ताह स्तनपान कार्यक्रम सहित प्रसव और डिलीवरी एंव नवजात शिशु सम्बंधित कार्यक्रम संचालन करने मे विभिन्न तरीके से आयोजन करने भागीदारी रही । कार्यक्रम की उद्घाटन में बीएससी नर्सिंग के 5वें सेमेस्टर के विधार्थियों द्वारा स्तनपान पर एक इंटरैक्टिव नाटक प्रस्तुत किया गया एंव इनी विधार्थियों समर्थन के साथ अंतर को पाटना, स्तनपान के लाभों और सफल स्तनपान में समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका का मंचन भी किया गया एंव थीम पर स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई। और बीएससी नर्सिंग के चौथी वर्ष अध्यनरत और जीएनएम नर्सिंग के तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा दूसरे दिन कॉलेज ने एक जीवंत पोस्टर गैलरी प्रदशित की गई जिसमे छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में स्तनपान के विभिन्न पहलुओं को एंव नियमवाली छायाकन चित्र भी प्रदर्शित किया गया। जिसमें पोषण संबंधी लाभ और माँ-शिशु के संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव शामिल था ।छात्रों ने स्तनपान नवाचारों और स्तन का दूध निकालने के सम्बन्धमे क़ुछ चीजे मैन्युअल तरीकों के बारे में भी सिखाया गया। फिर तीसरे दिन एमडी एंव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिंटू चौधरी द्वारा शिशु स्वास्थ्य पर प्रारंभिक और विशेष स्तनपान के प्रभाव पर एक मूल्यवान विशेषज्ञ वार्तालाप हुई।और प्रसवोत्तर माताओं के लिए उत्साही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिये श्रीमती लकी ब्रेन प्रतियोगिता मे प्रश्नोत्तरी ने स्तनपान के बारे में प्रसवोत्तर माताओं के ज्ञान का परीक्षण किया और सीखने को सुदृढ़ करने के लिए एक मजेदार,इंटरैक्टिव तरीका पेश किया और प्रसवोत्तर माताओं को खुश रहने के लिए स्तनपान कार्ड और उपहारों द्वारा प्रोत्साहित किया गया।इसके साथ ही सप्ताह के दौरान छात्रों ने माताओं को स्तनपान के व्यायाम और प्रसव के बाद माताओं के लिए आहार योजना के बारे में शिक्षित ज्ञान दिया ।कंगारू मदर केयर का प्रदर्शन किया और श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धरमपुर में स्तनपान जागरुकता पर रोल प्ले के माध्यम से जागरूकता पैदा की गई। उत्सव का अंतिम दिन जन जागरुकता अभियान रैली का भी आयोजन भी की गई जिसमे भागीदारी करने वाले को पम्पलेट वितरण द्वारा चिह्नित किया गया। स्तनपान सप्ताह समारोह ने समुदाय के भीतर स्तनपान के लाभों की गहरी समझ को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा और सहभागिता को सफलतापूर्वक संयोजित किया।


