*मडुआ का आटा नोनी साग सतपुतिया की खूब हुई बिक्री*
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद किंजर , अरवल : जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर किंजर बाजार शांतिपूरम हाजीपुर मोतेपुर शंकरपुर इमामगंज आदि बाजारों में अनरसा केला सेव सतपुतिया मडुआ का आटा नोनी का साग कंदा आदि सामग्रियों की खूब बिक्री हुई इस पर्व के अवसर पर जिउतिया गूथने वाली दुकानों पर महिलाएं अपने सोने चांदी की बनी जिउतिया का पुराने धागे की जगह नए धागे में गूथवाते नजर आए वहीं कई महिलाएं स्वर्णकारों के दुकानों से सोने चांदी का जिउतिया खरीद कर लाल धागे में गूथवा कर पूजा पाठ कर माताएं अपने गले में धारण की


