जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे लगन के साथ मुहर्रम मनाने के साथ 9 वीं जुलूस व गोल का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर नौवीं के दिन जुलस निकाला गया।मौके पर लोगों ने जुलूस के साथ जमकर गोल का प्रदर्शन किया।
जिसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक लाठी, भाला, डंडा, फरसा, तलवार लोगों से शांति व विधि व्यवस्था बनाए आदि के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन रखने की अपील करते दिखे। किया। जुलूस को लेकर प्रशासन भी काफी सतर्क दिखी। वहीं दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की निगरानी में जुलूस निकाला गया। वहीं मुहर्रम को लेकर मानसी थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने शान्तिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने को लेकर जगह-जगह पुलिस बल एवं पदाधिकारियों की तैनाती की है।
वहीं मानसी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू उपाध्यक्ष पप्पू सुमन को मुस्लिम समुदाय लोगो के द्वारा माला पहनाकर समन्नित किया। उक्त मौके पर नगर पंचायत के राजद छात्र नेता सह वार्ड पार्षद अमृत राज ने शामिल होकर सभी मुस्लिम भाई को मुहर्रम की बधाई व शुभकामनाएं दिए।
मौके पर मौजूद नगर उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा, अंचला आधिकारी नादिर बाकर यौअबी , एएसआई सरोज राम , वार्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव , समाजसेवी अखलेश यादव , समाजसेवी संतोष कुमार चंद्रवंसी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुहर्रम पर्व को लेकर
बीडीओ श्याम किशोर शर्मा थानाध्यक्ष निलेश कुमार एवं अन्य अधिकारी के साथ-साथ लगातार गास्ती करते रही। वहीं मानसी नगर पंचायत के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में मुहर्रम के अखाड़ा का कला दिखाया कला दिखाकर शान्तिपूर्ण तरीके से सभी लोग वापस घर चले गए।


