22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला

JNA/संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत डुमरा समाहरणालय से हुई। फ्लैग मार्च में एसडीपीओ, अनुमंडल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। फ्लैग मार्च सर्किट हाउस होते हुए किरण चौक, महंथ साह चौक, जानकी स्थान, गौशाला चौक होते हुए मुरलिया चौक तक किया गया।
इस क्रम में दोनों अधिकारीयों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है। सभी पूजा समिति से अनिवार्यताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जैसे लाइसेंस, पंडाल की सुदृढ़ता, फायर ऑडिट इत्यादि। जिला में 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष एवं मेडिकल टीमें भी अलर्ट मोड में हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें