33.3 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध पुतला दहन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित सीताराम मंदिर से नगरपरिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, जिलाधिकारी जहानाबाद अलंकृता पांडेय एवं नगर विकास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का अर्थी जूलूस एवं आग दहन कार्यक्रम वार्ड नंबर 30 की पार्षद *नूतन कुमारी* के नेतृत्व में नगरपरिषद जहानाबाद के गेट पर किया गया,विदित हो कि पार्षद महोदया के द्वारा नगरपरिषद बोर्ड के बैठकों में वार्ड के विकास के लिए कई बार कहा गया एवं लिखित में कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई परंतु उनके द्वारा आजतक *गांधी मैदान के नली गली की योजनाओं* को दरकिनार किया गया,साथ हीं *वार्ड में खराब पड़े 30 स्ट्रीट लाइटों को भी करीब 6 माह से नहीं बनवाया जा रहा है*,इसके अलावे *गांधी पार्क स्थित हाई मास्ट लाईट भी करीब 3 महीने से बंद पड़ा है*,साथ हीं *वार्ड नंबर 30 में करीब 50 घर ऐसे हैं जहां आजतक नल जल का पाइप हीं नहीं पहूंचा है परंतु उनसे होल्डिंग टैक्स के अलावा जलकर भी लिया जा रहा है जो सरासर ग़लत है* क्योंकि आजतक नगरपरिषद जहानाबाद के बोर्ड के द्वारा जलकर लेनें के *निर्णय को पास नहीं किया गया है* परंतु कार्यपालक पदाधिकारी अपनी मनमानी चला रहें हैं एवं जनता से टैक्स के नाम पर लूट कर रहे हैं *आपको पता होना चाहिए कि पटना जो राज्य की राजधानी है एवं नगर निगम है वहां पर जलकर नहीं लिया जाता है* परंतु जहानाबाद में जलकर के नाम पर लूट की जा रही है ।
*गांधी मैदान के सफाई के लिए कार्य कर रहे मजदूरों का 4 दिनों का किए गए काम का भुगतान NGO नहीं किया है* डेली बेसिस मजदूरों के 4 दिनों का वेतन पाथ्या इंजिकान NGO के द्वारा काट लिया गया है जिसपर कार्यपालक पदाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें हैं क्योंकि NGO से उनका निजी हित जुड़ा हुआ है, शिकायत के बाद भी जिलाधिकारी जहानाबाद कुछ नहीं कर रहीं हैं साथ हीं *राम ईश्वर नामक लेवर को पिछले दो महीने से NGO भुगतान नहीं कर रहा है जो शर्मनाक है*।
*वार्ड पार्षद नूतन कुमारी द्वारा गलियों में टूटे हुए 180 स्लैब का निर्माण करवाया गया जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके लेकिन उसका भी आजतक नगरपरिषद जहानाबाद के द्वारा भुगतान नहीं किया गया है*।
उपरोक्त समस्याओं से तंग आकर आज वार्ड पार्षद नूतन कुमारी के आह्वान पर गांधी मैदान की जनता नें लोकतांत्रिक तरीके से आज उपरोक्त तीनों निक्कमें महानुभावों का अर्थी जूलूस एवं आग दहन कार्यक्रम किया गया जिसमें 80 की संख्या में लोग शामिल हुए जिनका नाम क्रमशः *सुनील कुमार, अरुण शर्मा, अखिलेश्वर शर्मा,महंत जी, मिथिलेश शर्मा, मनीष कुमार, विरेन्द्र शर्मा,ललन कुमार, कमलेश,रविश,आकाश एवं पार्षद प्रतिनिधि विरेन्द्र जी, सत्येन्द्र जी,कारु चौधरी,विमल जी सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक पासवान एवं नीरज कुमार के साथ करीब दो दर्जन महिलायें* अर्थी जूलूस में शामिल हुई एवं उसको सफल बनाया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें