32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

नरवर में चेहल्लुम पर निकाला गया जुलूस, दिखा लोगों का हुजूम

जगदूत न्यूज संदीप भेलौरी कि रिपोर्ट कोचस नरवर में चेहल्लुम के शुभ अवसर पर जन्नत अंसारी ने फिता काटकर कार्यक्रम का शुरु आत किया।आयोजन कार्ता सगीर अंसारी ने अतिथियों को किया सम्मानित। संबोधन में कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत,वीरता की कहानी दुनिया भर में मशहूर है. मुस्लिम समुदाय के लोग इसको बढ़े प्रेम के साथ और सभी जातियों के लोग आपस में मिलकर इस त्योहार को मानते है.उत्तरप्रदेश के कलाकार ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। रेवतीपुर बनाम खदौली के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जिसमें रेवतीपुर के टीम ने विजई हुई ।खास बात यह रही कि इस प्राचीन कला को देखने के लिए सभी वर्गो के लोग घरों से बाहर निकल पड़े थे।युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग दांते तले अंगुली दबा लिए। विजेता एवं उपविजेता को सील्ड,कप दिया गया। खिलाड़ियों को राहुल कुमार के द्वारा राशि दे पुरस्कृत किया गया । मौके पर विशिष्ट अतिथि राहुल कुमार पैक्स पैक्स के पुत्र, पूर्वी जिला परिषद के प्रतिनिधि प्रमोद पटेल,हरिहर सिंह,सचिव चंद्रिका सिंह ,उमाशंकर यादव ,सिपाही यादव , अमित कुमार,डॉक्टर सुनील कुमार सिंह बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें