37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

नववर्ष के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक समारोह भारत गाथा का किया आयोजन

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट  जयपुर-हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक समारोह “भारत गाथा” का आयोजन जवाहर सर्किल स्थित E P ईस्ट लॉन में आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सुभाष बापना सचिव सोमकांत शर्मा एवं दिनेश पितलीया ने किया कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि हवामहल क्षेत्र विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य भूतपूर्व किशनपोल क्षेत्र विधायक मोहनलाल गुप्ता अनिल कोठारी लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें चतुरंग नृत्य कला केंद्र एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी की फाउंडर एवं समाज सेविका /कत्थक व लोक नृत्यांगना डॉ. श्वेता शर्मा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य गुरु सुधाकर दवे के साथ-साथ अकादमी के कलाकारों ने कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और मोहनलाल गुप्ता अनिल कोठारी सोमकांत शर्मा सुभाष बापना ने सभी को माला पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर कर सभी कलाकारों को व कार्यक्रम उद्घोषिका ज्योति जोशी को सम्मानित किया और कार्यक्रम के समापन पर आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें