37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी,श्री रिची पांडेय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी,श्री रिची पांडेय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि *विद्युत विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आम जनता के हित के मद्देनजर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।*

*विद्युत से संबंधित आम आवाम से प्राप्त शिकायतको का निष्पादन त्वरित गति से करें।*

*कहा कि कार्य संस्कृति में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।*

उन्होंने कहा कि विद्युत अधिकारी कर्मचारी पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ कार्य करें ताकि जन सामान्य को विद्युत उपलब्धता को लेकर परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि क्षेत्र में विद्युत लाइन मरम्मत कार्य के चलते शट डाउन लेना पड़ता है तो उसकी कार्य योजना तैयार कर जन सामान्य को समय से अवगत कराया जाए और यदि मरम्मत कार्य की अवधि बढ़ती है तो भी इस बारे में व्हाट्सएप ग्रुप एवं मीडिया के माध्यम से जन सामान्य की जानकारी में लाया जाए। जिलाधिकारी ने *दोनों कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि शीघ्र ही व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी करें।* कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि दो-तीन दिन के अंदर व्हाट्सएप हेल्पलाइन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम 24 आवर संचालित रहे। आम पब्लिक के कॉल का रिस्पांस दें। कॉल नहीं उठाने की शिकायत पर नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि नियमित रूप से डिस्ट्रीब्यूशन फीडर वार औसत विद्युत आपूर्ति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। ओवरलोडिंग या फिर अन्य की वजह से विद्युत ट्रांसफार्मर जलने की दशा में जल्द से जल्द नवीन ट्रांसफार्मर का प्रतिस्थापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आवश्यक है कि विद्युत सब स्टेशनों पर 24 घण्टे कर्मचारियों की टीम मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्रवार विद्युत आपूर्ति की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह के साथ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता,कनीय अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें