जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
किंजर (अरवल) मंगलवार को किंजर स्थित पुनपुन नदी घाट परिसर का चप्पा चप्पा देश भर से प्रथम पिंडदान करने के लिए आने वाले महिला एवं पुरुष पिंडदानियों से भर गया। पहले सुबह 5:00 से ही एक से बढ़कर एक लग्जरी चार चक्का वाहनों से पिंड दानी किंजर पहुंचने लगे देखते-देखते मात्र एक डेढ़ घंटे में ही वाहनों की संख्या इतनी हो गई कि स्थानीय पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और वाहनों को बगल के लाइन होटल पेट्रोल पंप परिसर के अलावा nh33 मुख्य पद के दोनों ओर पार्किंग करनी पड़ी छोटे बड़े वाहन किंजर बाजार से लेकर मिर्जापुर ग्राम के सामने तक कतार लग गई पिंडदानों में महाराष्ट्र राजस्थान छत्तीसगढ़ नई दिल्ली प्रयागराज मुंबई इंदौर नासिक कोलकाता सूरत पुणे आदि राज्य और शहरों से आए थे किंजर आने वाले पिंडानियों में एक से बढ़कर एक अति महत्वपूर्ण व्यक्ति भी थे जिसमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आने वाले पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट काशीनाथ हावरे इंदौर से आए रूबल अग्रवाल राजस्थान जयपुर से राजेंद्र राजा बाली सिंह कोलकाता से आई डॉक्टर मनीष घोष नेपाल बीरगंज आशुतोष राणा आदि प्रमुख थे किंजर पुनपुन नदी घाट पर अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना लेकर आने वाले हजारों पिंडारियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया था ग्रामीणों का कहना है कि पितृपक्ष मेले एक दिन पूर्व करपी से वीडियो आए थे वही जिस दिन भीड़ था उसे दिन कोई पदाधिकारी प्रखंड से नहीं आए थे पुनपुन नदी घाट किंजर पुलिस थाना की ओर से महिला पुलिस एवं पुरुष पुलिस बल तैनात थी। मौसम खराब होने के कारण एवं रात्रि में झिमी झिमी बारिश होने से दूसरे दिन सूर्य मंदिर परिसर के आसपास काफी कीचड़ भरा हुआ था जिससे पिंडारियों को चलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।


