25 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

प्रतिभा पल्लवण पब्लिक स्कूल जहानाबाद में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल जहानाबाद में विधिक साक्षरता क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें

घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के वर्ग 9 के छात्राओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम को पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार ने संबोधित किया उन्होंने बताया कि आज घरेलू हिंसा का शिकार हर 10 में से 3 महिलाएं हो रही है और भारत जैसे विकासशील देश में इसका वर्तमान में औसत 33% है जो कि चिंताजनक है, अब महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है अपनी चुप्पी तोड़ ना है और घरेलू हिंसा के शिकार होने से बचना है,
विद्यालय के प्रभारी शिक्षक सुरजीत कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित किया और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया साथ ही साथ इस कार्यक्रम को पारा विधिक स्वयंसेवक विमल कुमार ने भी अपना सहयोग प्रदान किया

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें