23 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बढ़ी हुई पेंशन राशि का 11 जुलाई को डीबीटी के माध्यम से होगा अंतरण – माननीय मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अब बढ़ी हुई पेंशन राशि प्राप्त होगी। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतिश कुमार द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे राज्य के लाखों पेंशनधारियों को Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम जिला, प्रखंड ,नगर निकाय स्तर ,पंचायत एवं गांव- गांव में आयोजित होगा, जिसमें सभी संबंधित लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी प्रखंड मुख्यालयों में एलईडी स्क्रीन अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी लाभार्थियों को सीधे प्रसारित किया जाएगा। जहानाबाद जिला में 1 लाख 34 हजार से ज्यादा पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिन योजनाओं के अंतर्गत पेंशन राशि का अंतरण किया जाना है, वे निम्नलिखित हैं:

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन योजना
4. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
5. बिहार लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
6. बिहार निशक्तजन पेंशन योजना

ज्ञातव्य है कि राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा दिनांक 25 जून 2025 को इन योजनाओं के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब यह बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 11 जुलाई को अंतरित की जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें