जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के अब्दुल बारी नगर भवन में बहुजन समाज पार्टी का बहुजन हिताय सुखाए जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया । इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर सह राज्य सभा सांसद रामजी गौतम , केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी उमाशंकर गौतम और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो और बसपा के महासचिव व्यास मुनि दासऔर बसपा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी अकेली चुनाव लड़ेगी और 242 सीटों पर उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है और बिहार में चुनाव के दौरान एक ऐसी पार्टी उभरेगी जो सत्ता उसके बिना नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में मुफ्त में शिक्षा और गुंडाराज से मुक्ति दिलाना हमारी पार्टी की प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में रोजगार के अवसर प्रदान करेगी ।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व करता कुमारी मायावती वहां के निर्देशन हमारी पार्टी हर क्षेत्र में बिहार को विकास के श्रेणी में पहुंचने का दायित्व वहन करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और यही हमारी संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हर मोर्चे पर सभी पार्टियों के नीति और सिद्धांत से ऊपर उठकर बिहार के प्रगति के लिए हमेशा काम करेगी।


