31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बेमौसम बारिश से तबाह हुई फसल, सैकड़ों किसानों की पुकार पर सदर विधायक ने उठाई, आवाज

*मक्का किसान को हर हाल में मिले मुआवजा ,डीएम से मिले विधायक बबलू मंडल, खगड़िया-अलौली को सूची में जोड़ने का आश्वासन*

जेएनए/ संपादक आर वर्मा की रिपोर्ट पत्रकार नगर,खगड़िया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार से मुलाकात कर हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने खगड़िया और अलौली प्रखंड को फसल क्षति मुआवजा सूची से बाहर किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और किसानों के हित में तत्काल सुधार की मांग की। विधायक बबलू मंडल ने जिलाधिकारी से स्पष्ट शब्दों में कहा कि खगड़िया जिले में मक्का मुख्य फसल है और इस बार प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की लगभग पूरी मक्का फसल बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि “एक भी किसान का मक्का सुरक्षित नहीं बचा है, ऐसे में उन्हें मुआवजा देना सरकार की जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर उन्हें प्रतिदिन सैकड़ों किसानों के फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें किसान अपनी बदहाल स्थिति और नुकसान की पीड़ा साझा कर रहे हैं। किसानों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और अगर समय रहते राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है। विधायक ने कहा कि खगड़िया और अलौली प्रखंड को मुआवजा सूची से बाहर रखना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि किसानों के साथ गंभीर भेदभाव भी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जमीनी हकीकत को देखते हुए दोनों प्रखंडों को तुरंत फसल क्षति सूची में शामिल किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।जिलाधिकारी नवीन कुमार ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि खगड़िया और अलौली प्रखंड को फसल क्षति एवं मुआवजा सूची में शामिल करने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर उनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, तो दूसरी ओर उनकी मेहनत और निवेश भी डूब गया है। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि वह किसानों को राहत प्रदान करे और उन्हें इस संकट से उबारने के लिए हर संभव कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि मक्का खगड़िया की पहचान है और यहां की अर्थव्यवस्था काफी हद तक इसी फसल पर निर्भर करती है। यदि मक्का की फसल ही नष्ट हो जाएगी, तो किसानों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसलिए मक्का उत्पादक किसानों को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा देना अत्यंत आवश्यक है। विधायक बबलू मंडल ने प्रशासन से यह भी मांग की कि फसल क्षति का सही आकलन कर पारदर्शी तरीके से मुआवजा वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रह जाए। मुलाकात के बाद विधायक ने कहा कि वे किसानों के हक के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे और जब तक सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक उनका प्रयास जारी रहेगा। इस पहल से किसानों में उम्मीद की नई किरण जगी है और उन्हें विश्वास है कि जल्द ही प्रशासन की ओर से सकारात्मक निर्णय लेकर राहत प्रदान की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें