28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बैसाखी चौधरी जी का देहांत लंबी आयु के कारण हुआ जिनका श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता डॉ अरविंद चौधरी ने किया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला के रतनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गगनकूरा निवासी समाजसेवी परशुराम चौधरी एवं शिक्षक नीलकमल चौधरी जी के पिताजी जी स्मरणीय बैसाखी चौधरी जी का देहांत लंबी आयु के कारण 14.02. 2024 को हो गई थी, जिनका श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 25. 02.2024 को एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी के अध्यक्षता में आहूत की गई ।जबकि मंच संचालन बामसेफ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी ने किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर बुद्ध मंत्रोचारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्मरणीय बैसाखी चौधरी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित गई ।तदुपरांत उपस्थित लोगों ने स्मरणीय बैसाखी चौधरी जी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथागत बुद्ध से कामना करते हुए अपना विचार व्यक्त किया ,उक्त मौके पर food inspector सोनी कुमारी,S.I सुनीता कुमारी, एवं नीलकमल चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि मेरे पूज्य पिताजी की देन है, कि आज मेरा घर परिवार काफी विकास की है ,और उनकी महिमा से शिक्षा एवं नौकरी की असीम सुख प्राप्त हुई है, वहीं उपस्थित अतिथियों ने कहा कि लोगों की सोच ऊंचा रखना चाहिए तथा शिक्षा को विकास के मूल मंत्र के रूप में स्वीकारना चाहिए और अंधविश्वास तथा पाखंड से दूर रहना चाहिए तथा देहांत के बाद बेफिजूल खर्च जैसे दशकर्म ,श्राद्ध कर्म , ब्रह्मजौनार इत्यादि से मुक्त होना चाहिए, जो पाखंड, आडंबर, और अंधविश्वास के प्रतीक है, जिसके कारण राजस्थान सरकार ने इस पर पूरी तरह से पाबंदी, रोक लगा दी है। समाज को भी इससे मुक्त होना चाहिए और सभी माताओं , परिवार एवं समाज को स्मरणीय बैसाखी चौधरी जी से सीख लेना चाहिए कि इन्होंने कम पढ़े-लिखे होकर भी अपने परिवार को शिक्षा के साथ विकास की मंजिल तक पहुंचाया ,जिसके कारण आज भरी समाज में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सारे परिवार भगवान के समान मान रहे हैं अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए तथागत बुद्ध से कामना किया ।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में एससी-एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान ,पूर्व जिला अध्यक्ष राम लखन चौधरी, बामसेफ की जिला अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, डॉ सुनील चौधरी, स्थानीय विधायक जी के भाई मिंटू जी,राजद नेता लड्डू जी नौशाद जी, बाजार टाली के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पासवान,अनिल चौधरी,जयप्रकाश नारायण,वीरेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार उर्फ मुकेश जी (PRS,)आवाजका वरिष्ठ नेता सिद्धिकांत चौधरी, विद्यानंद चौधरी,दीपक कुमार , सानू कुमार, सोनी कुमारी ,सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, परशुराम चौधरी ,नीलकमल चौधरी समस्त परिवार ,समेत सैंकडों लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सैकड़ो गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया साथ ही ,भव्य संस्कृति कार्यक्रम का भी लोगों ने आनंद उठाया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें