32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

बोधगया में 22 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आयोजित विराट जनसभा की सफलता हेतु जहानाबाद में एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई तैयारी बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 22 अगस्त को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बोधगया में आयोजित विराट जनसभा की सफलता के लिए आज जहानाबाद में कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री, प्रभारी मंत्री जहानाबाद सहित एनडीए गठबंधन के सभी जिला अध्यक्ष,सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं ने आगामी जनसभा के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ सभा की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। इस बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य श्री अनिल शर्मा, पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी, विधायक श्री अभिराम शर्मा, राज्य बीस सूत्री सदस्य श्री चंदन सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा कि यह जनसभा बिहार में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में यह सभा बिहार के विकास, खुशहाली और समृद्धि के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।विधान परिषद सदस्य श्री अनिल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, बिहार के हर कोने में यह संदेश पहुंचाया जाएगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के विकास के लिए क्या प्रयास किए हैं। हम सभी को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी है। विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचाएं। इस बैठक में हमनें जो योजनाएं तय की हैं, वे हमें जनसभा की सफलता को सुनिश्चित करने में मदद करेंगी।पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कहा, यह जनसभा केवल एक सभा नहीं, बल्कि बिहार के लोगों के लिए एक सशक्त आवाज होगी। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस महा आयोजन की सफलता के लिए हर स्तर पर काम करना होगा। राज्य बीस सूत्री सदस्य श्री चंदन सिंह ने कहा कि हम सभी को इस आयोजन के लिए पूरा समर्थन और समर्पण दिखाना है। बिहार के विकास के लिए यह जनसभा एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी। इस बैठक में एनडीए गठबंधन के सभी जिला अध्यक्ष और जदयू नेता श्री निरंजन केशव प्रिंस सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों और सुझावों से बैठक को और अधिक फलदायी बनाने के लिए योगदान दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने किया वही कार्यकर्ताओं ने आगामी जनसभा की सफलता के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें