जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने किया।मंच का संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय बिहार विधानपरिषद उपनेता सह उत्तर बिहार प्रान्त संयोजक राजेंद्र गुप्ता जी रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर एवं वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जी को जिला मंत्री एवं सदस्यता प्रभारी सर्वेश वर्मा ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी पुराने नए सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है एवं सभी जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं एक लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला में सभी कार्यकर्ता मिलकर जिला एवं मंडल में सदस्यता अभियान की टोली बनी है वह सदस्यता अभियान टोली सदस्यता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर शक्ति केंद्र से लेकर बूथ तक कम से कम 200 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य मिस कॉल नंबर 8800002024.के माध्यम से प्राथमिक सदस्यता दी जाएगी।
जिला प्रभारी सीताराम पांडे जी ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यशाला मंडलों में 25, 26, 27अगस्त 2024 तक कार्यशाला को संपन्न कर लेना है।सदस्यता अभियान कार्यशाला टोली के प्रमुख जिला मंत्री सर्वेश कुमार वर्मा , शुभम राज मिट्ठू, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकू देवी,यह सभी लोग सदस्यता अभियान कार्यशाला को देखेंगे।जिला महामंत्री धीरज कुमार जी ने कहा सदस्यता कार्यशाला सभी बूथों पर 31 अगस्त 2024 तक कार्यशाला संपन्न कर ली जाएगी।सदस्यता अभियान टोली को सदस्यता प्रभारी शुभम राज मिठ्ठू ने एलईडी टीवी के माध्यम से मिस कॉल सदस्य बनाने का जो सरल प्रक्रिया है उसको बताने का काम किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धीरज कुमार ने किया।इस कार्यक्रम मे प्रदेश कार्य समिति अजेंद्र शर्मा , राम शुभग शर्मा, सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान मंडल टोली उपस्थित रहे।


