32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

मनोज कुमार चंद्रवंशी बने दूसरी बार प्रदेश महासचिव, जदयू होगा मजबूत:–डॉक्टर निरंजन अंबेडकर

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद जदयू के प्रदेस सचिब सह बख्तियारपुर बिधान सभा प्रभारी डॉक्टर निरंजन अम्बेडकर ने मनोज कुमार चंद्रवंशी को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र चंद्रवंशी, सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी सहित प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मनोज के मनोनयन से संगठन मजबूत होगा। श्री मनोज के पास संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है और वे पूर्व में भी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
इनके मनोनयन पर जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य जयप्रकाश चंद्रवंशी प्रदेश सचिब दीलीप कुशवाहा, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य संजय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, राजू पटेल,प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू, रणधीर पटेल, मुरारी यादव, राजू निषाद, फेकन चौधरी , अभिजीत आनंद,राजेश मालाकार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें