32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

महिला सर्वोच्च क्यों:-डॉ राकेश कुमार सिंह जिला एवं .सत्र न्यायाधीश

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन जिला समाहरणालय ग्राम कांपलेक्स भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि का राजेश पांडेय प्राधिकार सचिव के द्वारा स्वागत किया गया। एवं कार्यक्रम का विधिवत रूप से डॉ राकेश कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, रीची पांडे जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, दीपक रंजन, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, राजेश पांडेय सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुधा गुप्ता अपर समाहर्ता, डीपीओ आईसीडीएस, सृष्टि प्रिया वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी, संजय कुमार सिन्हा पैनल अधिवक्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम किया गया।
जिला अजय डॉ राकेश कुमार सिंह ने नारी के मान सम्मान एवं अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बताएं कि महिलाएं सर्वोच्च क्यों है क्योंकि महिलाएं ही बच्चों को जन्म देती है।और महिलाएं ही सबसे पहले बच्चे के गुरु मां होती हैं। इसलिए नारी ही घर को अपने अच्छे ज्ञान से घरों को संभाल कर रखती है। नारी में सहनशक्ति बहुत ही होती है।इसलिए नारी सर्वोच्च है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा यदि हम छोटे-छोटे बातों को नजरअंदाज कर दें तो बड़े-बड़े विवादों से बच सकते हैं और परिवार के बीच उत्पन्न गतिरोध को समाप्त कर सुखद जीवन जिया जा सकता है।
वही जिला पदाधिकारी रीची पांडे ने भी उपस्थित महिला पदाधिकारी कर्मचारी से कहा कि संवैधानिक रूप से महिलाओं को आरक्षण देकर सशक्त बनाने की दिशा में पहल की गई है उन्होंने अपने कर्मियों से कहा की महिला हेल्पलाइन का उपयोग लाभ सभी को मिले इसके लिए हम सभी को सहयोग करना होगा। सहयोग से ही महिला सशक्त स्वावलंबी हो सकती है। इसका प्रचार प्रसार व्यापक स्तर पर हम सभी को ही करना है। पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने भी आगे संबोधित करते हुए कहा छोटे-छोटे विवादों से महिलाओं के परिवार की सुख शांति बिखर जाती है। महिलाओं को स्वयं सशक्त अपने आप को मानना होगा वे किसी से कम नहीं है। इसके लिए आंतरिक ऊर्जा स्वयं में उत्पन्न करनी होगा। और विभिन्न प्रकार के कानूनों के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को बतायें।
अपर समाहर्ता सुधा गुप्ता ने भी कहा कि महिलाओं के शारीरिक शोषण लोग नहीं कर सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को कानून के बारे में व्यापक जानकारी होनी चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए। डीपीओ आईसीडीएस रेशमी सिन्हा ने भी महिलाओं के लिए लागू कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और बताइए प्राधिकार के द्वारा समय-समय पर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक पहलुओं पर विभिन्न प्रकार के विषय पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाई जाती है जिस को सफल बनाने में हमारी सेविका , सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विधि विशेषज्ञ पैनल अधिवक्ता देवरानी कुमारी, किरण कुमारी के द्वारा उपस्थित महिला पदाधिकारी एवं कर्मचारी गणों राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत प्रदत कानूनों तथा संविधान एवं विभिन्न प्रकार के कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की विधिक समस्या अथवा अन्य प्रकार की किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी या लाभ प्राप्त करना हो आप सीधे संपर्क करें। अथवा प्राधिकार कार्यालय में जाए। प्राधिकार सचिव राजेश पांडेय ने आगे बतलाया की प्राधिकार समय-समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहती है अब विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं अन्य विषय वस्तु पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है जब तक महिला स्वयं अपने आप को सशक्त नहीं मानेगी तब तक सशक्त नहीं बन सकती है उन्हें अपने आप को सशक्त मानकर आगे बढ़ना होगा। प्राधिकार कदम कदम पर उनके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।
कार्यक्रम में पूनम कुमारी, ब्यूटी देवी, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं विभिन्न विभागों के महिलाएं पदाधिकारी , एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें