जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरा शोभनी स्थित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर मां कामाख्या फ्यूल सेंटर के ओर से लक्की ड्रा के उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मां कामाख्या फ्यूल सेंटर के मालिक प्रशांत कुमार ने कहे,आज के यह पावन दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में यह झंडोतोलन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है,इसी के उपलक्ष्य में इंडियन ऑयल कम्पनी के आदेशानुसार सेल्स मैनेजर अभिनव कुमार जी के द्वारा आज का यह लक्की ड्रा पुरस्कार का वितरण किया गया। यह लक्की ड्रा का आयोजन पूर्व के दिनांक- 5 मार्च 2023 से 9 अप्रैल 2023 तक होली के शुभ अवसर पर लगभग पांच हजार कूपन का वितरण किया गया, जिसको लेकर आज के इस स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर इक्कावन (51) लक्की ड्रा के उपहार विजेता के बीच उपहार भेंट किया गया। जिसमें प्रथम लक्की ड्रा पुरस्कार खगड़िया जिले के जहांगीरा शोभनी पंचायत के ही ट्रेक्टर मालिक रामप्रवेश साव को सोफा प्राप्त हुआ,द्वितीय लक्की ड्रा पुरस्कार खगड़िया जिले के जहांगीरा शोभनी पंचायत के गंगिया टोला निवासी बबलू यादव के पत्नी प्रभा देवी को ड्रेसिंग टेबल प्राप्त हुआ।लक्की ड्रा उपहार का विवरण÷
1- सोफा
2 – ड्रेसिंग टेबल
3 – मिक्सी मसीन
4 – टेबल फैन टेबल फैन
5 – गैस चूल्हा
6 – सीलिंग फैन
7 – कुकर
8 – बर्तन सेट
9 – आयरन
10 – दीवार घड़ी
मौके पे मौजूद गन्यमान – मुकेश जी (लाभगांव), धनंजय जी (रामनगर मठ) विक्रम कुमार (शोभनी) दिलशाद (शोभनी) ,मुस्ताख (शोभनी),विनय कुमार,मुन्ना ,रुस्तम,शमशीर आलम,बबलू यादव, राजकुमार यादव राजकुमार यादव अनिकेत कुमार पांडव यादव एवम अन्य सैकड़ों क्षेत्रिय तेल उपभोक्ता ।


