22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मोदनगंज प्रखंड में चौपाल में चिंतन कार्यक्रम के अंतर्गत राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ .करुणा सागर द्वारा किया गया

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

” चौपाल में चिन्तन” कार्यक्रम अन्तर्गत मोदनगंज प्रखंड के ओकरी गांव में आयोजित चौपाल में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व पुलिस महानिदेशक,तमिलनाडु डॉ करुणा सागर ने भाग लिया। सामाजिक एवं राजनीतिक विषय पर आयोजित चौपाल में ओकरी एवं आस-पास के गांवों के शताधिक लोग मौजूद थे। ओकरी पंचायत के पूर्व मुखिया श्यामनंदन शर्मा ने चौपाल की अध्यक्षता की और लोगों से खुलकर बात करने को कहा। चौपाल में ग्रामीणों की ओर से जो बातें सामने आई,उसका लब्बोलुआब है कि एक सुन्दर समाज हम सभी चाहते हैं और एक स्वस्थ राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं। एक ऐसी राजनीति, जो सामजिक अन्तरविरोधों को समाप्त कर समाज को सही दिशा दिखा सके।
ग्रामीणों द्वारा आयोजित चौपाल में चिन्तन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के बतौर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता, आईपीएस डॉ करुणा सागर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चौपाल में सभी जाति, धर्म के लोग प्रेम से बैठे हैं और विकास की बात कर रहे हैं। समाज में प्रेम और भाईचारा एक स्वस्थ समाज की असली पहचान है। आप अपने विकास के प्रति गंभीर हैं,तो आपका विकास अवश्य होगा। आपके पास वोट की ताकत है। इस ताकत के जरिये आप हर पांच साल की मुद्दत के बाद अपने विकास के लिए अपना प्रतिनिधि चुनते हैं और सरकार बनाने में अपनी भूमिका अदा करते हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त एक वोट का अधिकार आपकी बहुत बड़ी ताकत है। एक ऐसी ताकत, जिसका इस्तेमाल आप सभी प्रकार के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर सही प्रतिनिधि के चयन में करें। आप सभी जानते हैं कि मैं दशकों से जहानाबाद में यथाशक्ति सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता आ रहा हूँ और नौकरी से अवकाश प्राप्त करते ही राजनीति में शामिल हुए। राजनीति में आने का एकमात्र उद्देश्य मेरा है-एक विकसित जहानाबाद के निर्माण में योगदान। यह आपके सहयोग से संभव होगा। समाज और राजनीति,दोनों की चालक शक्ति आप हैं। सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय की भावना का विकास ही सुन्दर समाज और स्वस्थ राजनीति को जन्म देगा।
इस चौपाल में महेश शर्मा,कमलेश यादव, संजय यादव,राजेन्द्र शर्मा, डॉ अरुण कुमार,पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार,इन्दल चौधरी, रौशन चन्द्रवंशी, शंकर तिवारी, अमृतेश कुमार,राजा कुमार,अरुण शर्मा, संतोष कुमार आदि ने अपना विचार रखा। सधन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें