जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत ओलापुर गंगौर पंचायत के रमुनिया खैर के लोगों ने सांसद कार्यालय में बिजली लगाने के संबंध में आवेदन दिया ! कुंदन कुमार चंचल ने बताया कि माझी जाति के लोग रमुनिया खैर वार्ड एक मैं 15 वर्षों से रह रहे हैं,लेकिन यहां पर लगभग 50-60 घर है जिसमें बिजली नहीं है ,बगल से बिजली से तार गया हुआ है,लेकिन हमलोग को बिजली अभी तक नही मिल पाया है।हम लोग के घर में बिजली नहीं होने से कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वही वर्षो से अंधेरे में जिंदगी जी रहे ग्रामीणों ने आज सांसद कार्यालय में कुंदन कुमार चंचल,माला देवी , मंजू देवी,सुलेखा देवी, अनिता देवी,राज कुमार, सपना कुमारी, सुधा देवी एवं काफी सारे ग्रामीण मौजूद थे। खगड़िया के युवा सांसद राजेश वर्मा ने आश्वासन देते हुए ग्रामीण को कहा कि जल्द से जल्द बिजली लग जाएगी ।
वर्षो से अंधेरे में जिंदगी जी रहे ग्रामीणों ने रमुनियां (खैर) में बिजली लगाने को लेकर रामविलास लोजपा नेता कुंदन सिंह ने दिया आवेदन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


