23 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

विधानसभा मार्च में भाजपा नेता विजय सिंह की शहादत को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हर्ट अटैक बताना सरकार की साजिश – जिला अध्यक्ष भाजपा

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

आज दिनाँक 21 जुलाई 2023 को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जहानाबाद जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि हमारे साथी जिला महामंत्री विजय सिंह की विधानसभा मार्च में पुलिस लाठीचार्ज में हुई हत्या को बिहार सरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हर्ट अटैक से मौत करार करार दिया है, जिससे इस मामले की लीपा पोती का सरकार की साजिश है। बिहार सरकार के मुखिया अपने निरंकुश सरकार के छवि को बचाने के लिए हत्या को स्वाभाविक मृत्यु करार दे रहें हैं। मुख्यमंत्री जी जितना इस मामले को दबाने की साजिश कर लें, सच छूप नहीं सकती है। सरकार के दबाब में स्वास्थ्य महकमा के आला अधिकारी ने रिपोर्ट को बदलने का काम किया है। बिहार की जनता सच्चाई से रूबरू हो चुकी है कि निहत्थे आंदोलनकारियों को पुलिस ने किस तरह बर्बरतापूर्वक पिटा है, जिससे हमारे साथी विजय सिंह की मौत हुई है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके इस तानाशाहीपूर्ण एवं बर्बर सरकार को उखाड़ फ़ेंक कर अपने साथी की शहादत का मूल्य चुकता करेगा मुख्यमंत्री जी, आप तो जनरल डायर 13 जुलाई को बन ही गए हैं, इतिहास आपके इस कृत्य का मूल्यांकन कौरवों की सभा के शासक धृतराष्ट्र के रूप में करेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें