जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले से मानसी नगर पंचायत के शतरंज खिलाड़ी शुभम कुमार और माधव कुमार यशवन्त, पटना में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में लेंगे भाग। क्वींस गेमबीट चेस एकेडमी पटना के द्वारा आयोजित दो दिवसीय 22 और 23 मार्च को पटना गोलारोड स्तिथ होटल डियामन्ट इन में रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अपने खगड़िया के भी दो स्टार खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। माधव कुमार यशवन्त पहले ही पटना पहुँच चुकें है जबकि शुभम कुमार कल सुबह खगड़िया से पटना के लिए रवाना होगें। ये दोनों अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी शतरंज खेल में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकें हैं। अन्डर 16 के माधव कुमार यशवन्त पश्चिम बंगाल के दीनहाटा 2023 में प्रथम स्थान, किशनगंज 2023 में प्रथम स्थान, पनोरमा पूर्णिया 2024 में प्रथम स्थान, जय खगड़िया 2023 में प्रथम स्थान, खगड़िया जिला खेल प्रशासन के द्वारा आयोजित अन्डर 17 वर्ग 2024 चयन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय स्कूली अन्डर 17 वर्ग 2024 के चयन प्रतियोगिता भागलपुर में द्वितीय स्थान। बिहार राज्य खेल प्राधिकरन द्वारा आयोजित किशनगंज चयन प्रतियोगिता 2023 अन्डर 17 में द्वितीय स्थान। बिहार खेल प्राधिकरण परिसर पटना अन्डर 15 अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता 2024 में लगातार माधव कुमार यशवन्त ने तीन बार तीसरा स्थान प्राप्त, एक बार छठां स्थान और पुनः एक बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरा में आयोजित 2022 के अन्डर 13 राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में चौथा स्थान। 2023 अन्डर 15 बेतिया और अन्डर 17 वर्ग 2023 पूर्णिया राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में छंठा स्थान प्राप्त कर चुकें है। माधव इसके अलावे दर्जनों शतरंज प्रतियोगिता में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करा चुकें है। सिनियर खिलाड़ी शुभम कुमार 2023 तेलंगाना में प्रथम स्थान प्राप्त कर 75 हजार रुपये प्राप्त करने सहित अनेकों उपलब्धियां शतरंज के क्षेत्र में प्राप्त कर चुकें है। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। यशवन्त ने बताया कि खगड़िया में और भी कई शतरंज के सितारे हैं, उन्हें बिभिन्न गुरूजनों के द्वारा तराशा जा रहा है।


