34.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

श्रद्धांजलि सभा व अपने नेता का असरु पूर्ण अंतिम विदाई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाकपा माले के वरिष्ठ नेता तथा रतनी फरीदपुर प्रखंड के प्रखंड कमेटी सदस्य, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला कमेटी सदस्य ,75 वर्षीय राजनंदन यादव काआकस्मिक मृत्यु हार्ट अटैक से बीते शाम लगभग 7:30 बजे हो गया वे भाकपा माले से 1980 में जुड़े तब से लेकर अब तक पार्टी और जनता की सेवा करते रहे।आज उनके गांव पोलादपुर में सुबह से ही इलाके से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष इकट्ठा होने लगे इनके मृत्यु को सुनकर भाकपा माले के जिला सचिव डॉ रामाधार सिंह भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य तथा किसान महासभा के जिला सचिव शौकीन यादव भाकपा माले अरबल जिला कमेटी के सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य महेश यादव ,रतनी फरीद प्रखंड कमिटी सदस्य तथा प्रखंड सचिव राकेश, विजय यादव करीमन दास, महेंद्री देवी, शंकर दास सहित सैकरो महिला पुरुष इकट्ठा हो गए।उन्हें पार्टी का लाल झंडा प्रदान किया गया। एक मिनट मोन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। तथा शव को अंतिम विदाई गांव से दी गई।, पंचतीर्थ में अग्नि को समर्पित की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें