जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी *सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है*
*महासंघ गोपगुट के नेतृत्व में दिनांक 18-07–24को सिबिल सर्जन को मांग पत्र सौंपा गया*
खगड़िया बिहार संविदा ए0एन0एम0 संघर्ष मोर्चा गोपगुट खगड़िया और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट खगड़िया के नेतृत्व मेंसदर अस्पताल पुरानी सभागार में बैठक रूपम कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिला स्तरीय समस्त एएनएम भाग ली। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हड़ताल समस्या और समाधान पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए चन्द्र शेखर मंडल सम्मानित अध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी मांगे को सरकार सम्मान जनक शिष्टमंडल बात्ताॅ नहीं करती है तब-तब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हड़ताल जारी रहेगा। सभी संबिदा कर्मी को सरकारी सेवक धोषित करो। समान काम का समान वेतन लागू करो। FRAS जैसे काला कानून को रद्द किया जाए।कार्य क्षेत्र में शौचालय, पानी, बिजली का प्रबंध किया जाए।पचास लाख काजीबन बीमा दिया जाए और सभी को सरकारी सारी सुविधाएं दिया जाए।इसकी पूर्ति हेतु संध। महासंघ गोपगुट के नेतृत्व में दिनांक 18-07–24को सिबिल सर्जन को मांग पत्र सौंपा गया। पुनः 23–07–2024 को पटना में आहूत राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन सरकार के विरोध में प्रदर्शन हुए। हड़ताल से पुरा स्वास्थ्य बिभाग ठप पर गया है फिर भी यह सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। कुंभकर्ण के नींद में सोई है। इसके अलावा व्युटी कुमारी, निशा कुमारी, अमृता कुमारी डेजी कुमारी सोनम शाहिल, अनुप्रिया कुमारी, सोनाली कुमारी, स्वाति कुमारी, लाडली कुमारी,, सिवानी कुमारी, संगीता कुमारी, , निशा कुमारी, सना आनन्द, पवन कुमार, ऋतु भारती,रूपम कुमारी, निभा कुमारी , मोनिका कुमारी, रावेन्द्र कुमार, इत्यादि ने अपने वाजिब हक में विचार को रखा। बैठक उपरान्त बिहार संविदा ए0एन0एम0 संघर्ष मोर्चा गोपगुट और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट खगड़िया के नेतृत्व में विशाल जूलुस सदर अस्पताल का भ्रमण करते हुए सिविल सर्जन के समक्ष FRAS सरकार द्बारा जारी काला कानून बाला पत्र को सामुहिक जलाया गया और बिहार सरकार के विरोध में प्रदर्शन नारेबाजी कर विरोध जताया गया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाप्त किया गया।
।


