जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार के मुखिया प्रदेश में बेहतर शिक्षा और बच्चों को पौष्टिक आहार देने की दावा कर रहे हैं लेकिन यहां एनजीओ के तहत आउटसोर्सिंग के कर्मी स्कूली बच्चों के एमडीएम के थाली में बॉयल मेंढक और चावल परोस रहे हैं। जिसे खाने से स्कूली बच्चे साफ इनकार कर रहे हैं। मामले में जिले के बरीय अधिकारी तक चुप्पी साधे हुए है। इधर बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सा राजा तो जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने डीएम को आवेदन देकर ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह एजेंसियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।वहीं दूसरी तरफ एनजीओ और उनकी आउट सोर्सिंग एजेंसियां एमडीएम में बच्चों के थाली में बेंग-भात (पका हुआ मेढ़क और चावल) पड़ोस रही है।
जो स्कूल में दी जाने वाली सारी सुविधाओं पर मिट्टी पलित कर रहा है। बीते सोमवार को सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मोरकाही में एनजीओ के द्वारा दिए गए खाना में चावल में पका हुआ मेढ़क मिला, जिससे स्कूल के बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। वहीं इस घटना के बाद अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है।मामले में मध्य विद्यालय मोरकाही के विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष रेणु देवी ने डीएम को आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया एवं एनजीओ के तरफ से दिए जाने वाले खाना को अविलंब बंद करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि चावल में पका हुआ मेढ़क मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हैं, इससे कभी भी कोई घटना होने की संभावना है।
सीएम साहब एनजीओ का आउटसोर्सिंग कर्मी बच्चों के एमडीएम के थाली में परोस रहा है बॉयल मेढ़क और भात
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


