जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जहानाबाद। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान का जिला बैठक संपन्न हुआ। इसकी जानकारी स्वदेशी जागरण मंच के जिला मिडिया प्रभारी सुबोध अंबर ने दिया। उन्होंने बताया कि इस बैठक को स्वदेशी जागरण मंच के दक्षिण बिहार के संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के दक्षिण बिहार के सह समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने संबोधित किया। राष्ट्रीय परिषद का बैठक विगत दिनों लखनऊ में संपन्न हुआ था। इसकी जानकारी बैठक में विस्तृत रूप से दिया गया एवं दक्षिण बिहार का 2 दिवसीय विचार बैठक जो जहानाबाद में 3 एवं 4 अगस्त को होना तय हुआ है । इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। यह कार्यक्रम प्रज्ञा भारती विद्यालय में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में 17 जिलों से करीब 75 प्रतिनिधि भाग लेने की संभावना है। स्वावलंबी भारत अभियान के दक्षिण बिहार के सह समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने मिथिलेश कुमार सिंह को जहानाबाद स्वावलंबी भारत अभियान के समन्वयक के रुप में घोषणा किए। इस बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नेता अनिरूद्ध प्रसाद, ओंकार केसरी, अरविन्द कुमार, सुबोध अंबर, दिपक गुप्ता, स्वावलंबी भारत अभियान से ब्रजेश कुमार, संतोष चन्द्रवंशी, संजय बाबा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।


