जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद ऊर्जा भवन ऑडोटोरियम पटना में माननीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के द्वारा पूरे बिहार में सबसे अच्छा प्रर्दशन स्कैन एंड शेयर में करने हेतु जहानाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, घोंसी को 1st prize देकर DPM खालिद हुसैन,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक घोंसी मो0 यासीन ,DPC सुनिल कुमार,DM&E चंद्रशेखर कुमार सम्मानित किया गया तथा सदर अस्पताल, जहानाबाद को DHIS Incentive Genretion में पूरे बिहार में तीसरा स्थान पाने पर DPM खालिद हुसैन, अस्पताल प्रबंधक रितिका कुमारी को Mementos देकर सम्मानित किया गया। DPM खालिद हुसैन के द्वारा बताया गया कि ये दोनों सम्मान जहानाबाद को वर्तमान जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के मार्गदर्शन एवम लगातार अनुश्रवण के कारण जिले को प्राप्त हुआ है।


