22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

अब्दुल बारी नगर भवन जहानाबाद में निशुल्क30ट्राई साइकिल,01व्हील चेयर का वितरण , रिची पाण्डेय

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना‘सम्बल’;कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के अधीन ट्राई-साईकिल हेतु प्राप्त आवेदनों के आलोक में कुल 31(एकत्तीस) योग्य दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है, जिनके बीच आज दिनांक 31.07.2023 को पूर्वाहन् 10.30 बजे अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में निःशुल्क 30 ट्राई-साईकिल, 01 व्हीलचेयर का वितरण जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जहानाबाद भी उपस्थित थे। इच्छुक दिव्यांगजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समाहरणालय, जहानाबाद में सम्पर्क कर ऑफ-लाईन आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें