33.9 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अरवल मोड़ पर पहुंचा जहां असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि हेमंता बिस्वा शर्मा देश के ही नहीं दुनिया के सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री है।इसके अपने अलावा पत्नी के नाम बेशुमार संपत्ति है असम में कई बेनामी मकान जमीन होटल फर्म हाउस है कई अन्य देश में भी बेनामी संपत्ति है।जिसका खुलासा कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा जी ने किया है।ऐसा भ्रष्ट मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जो राज्य सभा में नेता विपक्ष है दलित समाज के सम्मानित नेता हैं। उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी कर दलित समाज का अपमान किया है जिसे दलित समाज ही नहीं हम कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करेंगे।जव तक उनसे माफी मांगते है हम कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन करते रहेंगे।भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा द्वारा किया गया अभद्र टिप्पणी पर कोई जवाब नहीं दिया गया।भाजपा की मानसिकता साबित करती है कि वह दलित समाज का घोर विरोधी है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष खलील अंसारी, रामप्रवेश ठाकुर, अशोक प्रियदर्शी, कन्हाई शर्मा, प्रेम कुमार, प्रो योगेंद्र यादव वसीमुलहक रुस्तम, सरवर सलीम, तवरेज आलम, अयूब अंसारी, गौरी शंकर यादव, धनंजय प्रभाकर, हेमंत शर्मा, आबिद मजीद इराकी, कमलेश कुशवाहा, संतोष दास, शिवशंकर सिंह, रामजी प्रसाद, जयशंकर शर्मा, विमलेश शर्मा अंबिका यादव, शंकर मांझी, धनंजय मांझी, नागेन्द्र चंद्रवंशी, सुबोध शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें