समाहरणालय सी
जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं सफलता पूर्ण आयोजन के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी कोषांगों के द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु ईभीएम कमिश्निंग एवं मतदान प्रक्रिया सहित ईभीएम संचालन से संबंधित गहन प्रशिक्षण हेतु लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के निमित्त विधानसभा वार्ड सेक्टर पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 29 फरवरी को दो पाली में कमला बालिका उच्च विद्यालय डुमरा में कराया जाएगा। 29 फरवरी को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 1:00 बजे अपराह्न तक 24-बथनाहा,29-रूनी सैदपुर, 28-सीतामढ़ी एवं 25-परिहार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण कराया जाएगा। वहीं 29 फरवरी को ही 02 बजे अपराह्न से 05 बजे अपराह्न तक 23- रीगा,30- बेलसंड,26- सुरसंड एवं 27- बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर


