जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के , एवं डॉक्टर राकेश कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के निर्देशानुसार दिनांक 1 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार समय 12:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में संविधान सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष विधिक सेवा कैंप का आयोजन होगा जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड श्रम योजनाओं से संबंधित श्रमिकों का निबंधन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग योजना ,विधवा पेंशन, इत्यादि जैसे लोक कल्याणकारी योजनाओं का निबंधन,त्रुटि सुधार इत्यादि आदि कार्य का लाभ आम जनों को दी जाएगी जिला जज डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज के वंचित गरीब निर्धन और सहाय लोगों को यह सुविधा दिलाने के लिए प्राधिकार प्रयासरत है ।जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है अब भी बहुत से लोग जानकारी जागरूकता के अभाव में इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं ।इसलिए प्राधिकार एक विशेष अभियान संविधान सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनों को विधिक सहायता दिलाने के लिए पहल कर रही है।प्राधिकार सचिव रंजीत कुमार ने बतलाया कि कार्यक्रम से संबंधित विभागीय प्रमुखों से विचार विमर्श बैठक कर आवश्यक तैयारी की जा चुकी है। आम जनों से अनुरोध है कि जो लोग इस योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित हैं। योजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर प्राधिकार भवन में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


