41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बजरंग सेना व व्यास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में की श्री कृष्ण गौशाला में गौ सेवा

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर राजस्थान। गौ भक्तों द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रोजदा में समस्त गायों को अपने हाथों से गुड़, रोटियां व हरा चारा खिला कर गौ भक्तों ने गौ माता का आशीर्वाद लिया। गौशाला में लगभग 200 से 250 सौ स्वस्थ गाये हैं। महामंडलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर जी के सानिध्य में कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों ,भक्तों के द्वारा गौ सेवा की गई। सेवा में बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिव हरी शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर गौ सेवा की तथा सनातन धर्म की रक्षा वं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रेरित किया। व्यास सेवा संस्थान के सचिव व बजरंग सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार व्यास, कैलाश चंद्र शर्मा, कमल किशोर शर्मा, सुभाष चंद्र झा, सुरेंद्र पारीक ,बंसल स्थानीय निवासी गुप्ता आदि उपस्थित रहे हैं लालचंदपुरा निवासी सेवानिवृत्ति वैद्य ने गाय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंचगव्य गाय के गोबर, गोमूत्र, घी, दूध,व दही शरीर के लिये बहुत उपयोगी हैं गोमूत्र के नियमित सेवन से कैंसर जैसी भयानक बीमारियां दूर हो जाती है एवं गो कृपा से संतान प्राप्ति के भी योग बनते है। शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्ति दीर्घायु को प्राप्त होता है तथा समाज में धर्म और सेवा की भावना पैदा होती है संस्थान के द्वारा हर माह कार्यकर्ताओं द्वारा गौ सेवा आचार्य जी के सानिध्य में की जाती है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें