जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभुजी खगड़िया नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 19 वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय अंतरजिला ओपन रेपिड निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता खगड़िया शहर के एन ए सी रोड़ स्थित आमंत्रण विवाह भवन में दिनांक 20/12/2023 दिन बुद्धवार को सुवह दस बजे दिन से प्रारंभ होगा। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की ने कहा कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी हो चुकी है, एक से ग्यारह स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ी को ट्रॉफी और प्रथम चार स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ी को प्रमाणपत्र दिया जायेगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के द्वारा पिछले छब्बीस प्रतियोगिता कि तरह ये प्रतियोगिता भी निशुल्क कराई जायेगी। खगड़िया जिला में शतरंज के विकास के लिए अकादमी का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने कहा कि खिलाड़ियों के उपस्थिति के अनुसार राउंड तय किया जायेगा। प्रतियोगिता के संचालन में अकादमी के सदस्य संजय जैसवाल, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता आदी का सहयोग प्राप्त होगा।
एकदिवसीय अंतरजिला ओपन रेपिड निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता खगड़िया में दस बजे दिन से प्रारंभ होगा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


