31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीपीएम जिला कार्यालय, खगड़िया में सम्पन्न हुआ

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट 
पत्रकार नगर खगड़िया अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा), खगड़िया जिला का आज दिनांक 29 सितम्बर 2024 को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीपीएम जिला कार्यालय, खगड़िया में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मीरा देवी और नीतू देवी संचालन की। प्रशिक्षण का कार्य एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी और केन्द्रीय कमिटी सदस्य स्वपना भट्टाचार्य की। सबसे पहले सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के तैलचित्र पर फुल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के साथ शोषण अत्याचार बढा है बलात्कार और हत्या की घटना का बाढ आ गया है। समूह लौन लेने वाली महिलाओं को माईक्रोफाईनास कम्पनी वालो के द्वारा शोषण किया जा रहा है। महगाई आसमान पर पहुँच गया। सभी को राशन, जमीन, और स्कीम वर्कर को 26 हजार मानदेय के लिए , वृद्ध, विधवा, और विकलांग को 3000 रू पेंशन आदि मांगे को लेकर 17अक्टवर को जिला समाहरणालय के समक्ष एडवा प्रदर्शन करेगी। प्रशिक्षण में नूनूदाय देवी, मंजू देवी, माला देवी, निर्मला देवी, सुदामा देवी, रामपरी देवी, आदि 60 के करीब महिलाओं भाग ली।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें