जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरिशेखर जी कि रिपोर्ट खगड़िया परबत्ता विधानसभा के सिरमौर गोगरी अनुमंडल स्थित नगर परिषद के विभिन्न वार्ड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविश अन्ना के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया उस दौरान सैकड़ो की संख्या में युवा ने बढ़ चढ़कर सदस्यता ग्रहण के किया। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह युवा प्रदेश महासचिव रविश अन्ना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन मजबूती को लेकर राज्यव्यापी सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक जिला में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कमेटी व सभी सदस्य अपने-अपने जिला में बूथ स्तर तक सदस्य बना रहे हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा जी के नीति सिद्धांतों को डोर टू डोर जाकर बता रहे हैं सदस्यता अभियान में उपस्थित पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रंजीत सिंह, रूपेश कुमार ,मनोरंजन कुमार ,अशोक शर्मा, विजय ठाकुर, संतोष कुमार, विलास ठाकुर ,वीर प्रकाश कुमार ,पीयूष कुमार पूगल पंडित ,नंदन कुमार, सुनील कुमार, रोशन कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


