29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

कलम के जादूगर’ समूह द्वारा सावन महोत्सव ,कवि सम्मेलन संम्पन्न

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट 

जयपुर 13 जुलाई, शनिवार को कलम के जादूगर मंच द्वारा रेडिएंट होटल लखनऊ में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जाने माने कवि, गीतकार और कलम के जादूगर के संस्थापक श्रेय तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ जितेन्द्र कुमार गुप्ता ( सी.ई.ओ., एफ.एच. मेडिकल कॉलेज आगरा), सावन महोत्सव का उत्कृष्ट संचालन कवयित्री पूजा श्रीवास्तव, कवयित्री अलका बलूनी पंत, कवयित्री प्रीति पांडेय, कवयित्री ऋतु तिवारी एवं कवयित्री हेमा सागरिका द्वारा किया गया। इस भव्य काव्य सम्मेलन में भाग लेने हेतु देश भर से, पटल से जुड़े, कई वरिष्ठ एवं युवा रचनाकारों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया। ग़ज़लों, गीतों और छंदों की रिमझिम फुहारों ने समा मनमोहक कर दिया। दर्शकों का मन कभी प्रेम रस से प्रफ्फुलित तो कभी हास्य व्यंग्य में सराबोर कभी भावुक तो कभी श्रोताओ के हृदय में ऊर्जा का संचार हुआ।
समारोह में सम्मिलित होने वाले रचनाकार कुलदीप शुक्ला, दीपांशी शुक्ला, रिज़वान फरीदी, डॉ बृजभूषण,ऋचा अग्रवाल, पंकज देहाती, विक्रम सिंह यादव बरनी,अलका निगम, दुर्वेश कुमार, डॉ किरण दयाल, अमित अल्प, अजय साथी, सरिता त्रिपाठी, पद्मनाभ त्रिपाठी, अभिलाषा अरुण, निर्देश कुमार विन, सीमा वर्णिका, विजय पुरोहित बिजू, कृष्ण कुमार दूबे, सुधीर यादव, प्रकाश मित्रवत, चेतना तिवारी, तरुण जैन, सीमा श्रीवास्तव, विनय कुमार साहू निश्छल, पूनम नैन मलिक, जगन्नाथ राय, पारुल चौधरी, बीरेंद्र गौतम, ऊषा शर्मा,अंजू अहिरवार, मनोज पांडेय मुसाफिर, अर्चना झा, श्राबोनी गांगुली, विशु तिवारी, अंजू चौधरी, शशांक मणि यादव, संगीता वर्मा, भूपेंद्र राघव, निशा सक्सेना, अनीता अरोड़ा, ज्योति शर्मा, अंजना जैन और नीलम गुप्ता व अन्य ने भाग लिया। सभी रचनाकारों को हिंदी काव्य साहित्य के उत्थान में कार्यरत होने हेतु कलम के जादूगर समूह द्वारा ‘केकेजे साहित्य गौरव सम्मान’ से भी नवाज़ा गया। सावन महोत्सव के आयोजक श्रेय तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी काव्य साहित्य की अभिवृद्धि और नवीन रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। कलम के जादूगर नियमित रूप से ऐसे सम्मेलनों का आयोजन विभिन्न शहरों में करते रहते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें