26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

नशा मुक्त भारत भाषण प्रतियोगिता, नशा नाश का कारण है , यशवन्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत भाषण प्रतियोगिता। नशा नाश का कारण है ,यशवन्त । आज कन्या मध्य विद्यालय सबलपुर, ( माड़र ) खगड़िया, के छात्र एवं छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में एक नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता कराया गया। छात्रों ने अपने वक्तव्य में समाज में हो रही नशेड़ियों के नशे से उत्पन्न स्तिथि का बिस्तार पुर्वक चर्चा करते हुए कहा कि उनके परिवार कि स्तिथि काफी खराब रहती है। और उनका समाज में भी कोई मान सम्मान नही रहता है, इसलिए हम सभी छात्रों को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए।यशवन्त ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा नाश का कारण है , नशा हमारे सम्पुर्ण ब्यक्तित्व को नाश कर देता है। वही छात्रों से नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार ठाकुर ने नशा मुक्त, शिक्षा युक्त, और संस्कारवान समाज बनाने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में सभी सफल छात्रों को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामग्री मुख्य अतिथि स्वराज इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। छात्रों ने अभिनय करके नशा मुक्ति का संदेश भी दीया। सभी सफल छात्रों का नाम इस प्रकार है, सोनी कुमारी, साध्वी कुमारी, अफीफा नाज, साक्षी कुमारी, बेबी कुमारी, छात्र शिवम कुमार, सुरज कुमार, देव कुमार, मनिष कुमार, शिवम कुमार टु, मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार मेहरा, शिक्षक विरेन्द्र कुमार विमल, राम कुमार, संजीव कुमार,अमित कुमार, रघुनंदन सिंह, शिक्षिका नसरिन वानो स्मृति कुमारी, के साथ साथ दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें