28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

केन्द्रीय आम बजट 2024 बिहार में बहार लाने का एक प्रयास है : बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए आम बजट में सुबे बिहार के लिए बजट प्रावधानों के अनुसार विशेष सहायता आदि प्रमुख ऐलानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि यह बजट बिहार में बहार लाने का एक जबरदस्त प्रयास है।

रेल,रोड,बिजली, डैम,ब्रिज, शिक्षा और स्वास्थ्य इत्यादि के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन का आधार सहित कहें तो यह बजट बिहार के हित में है।वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि यह बजट बिहार के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।इस बजट में बिहार के विकास के लिए तमाम ऐलानों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के संघर्ष का प्रतिफल दिखाई दे रहा है।इन नेताओं ने आम बजट 2024-25 में बिहार के विकास को लेकर अच्छा ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को साधुवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें