26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

छः दिवसीय होगा नागपंचमी महोत्सव, तैयारियां जोड़ो पर

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत(मानसी बाजार) वार्ड संख्या – 15 स्तिथ भगवती मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर छः दिवसीय नागपंचमी महोत्सव के आयोजन हेतु माँ भगवती सेवा संस्थान के सदस्य लगे हुए हैं । नागपंचमी मेला कमिटी के अध्यक्ष राजा कुमार ने बताया कि इस बार नागपंचमी महोत्सव में पहली बार पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कराया जा रहा हैं, 25 जुलाई को नागपंचमी के दिन पूजा – पाठ एवं संध्या में भव्य आरती एवं महा-प्रसाद का वितरण किया जाएगा । वही 26 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक दिन के दोपहर के 03 बजे से संध्या 07 बजे तक कथावाचक आचार्य गिरिशानंद महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा का लाभ आमजनों को मिलेगा । वही संध्या में प्रसाद वितरण सह पारंपरिक विहुला बिषैली का पाठ होगा । मेला कमिटी के सदस्यों ने मानसी प्रखंडवासियो सहित तमाम जिलेवासियों को नागपंचमी महोत्सव में भाग लेने हेतु अपील किया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें