37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया आरपीएफ के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर फरार आरोपित गिरफ्तार किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जीआरपी  कांड संख्या 40/24 के फरार प्राथमिक अभियुक्त धनराज कुमार उर्फ धनराज यादव, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता मोहित यादव, घर – हीरा टोल, थाना- साहिबपुर कमाल, जिला- बेगूसराय को जीआरपी/आरपीएफ खगड़िया के संयुक्त छापेमारी में खगड़िया स्टेशन के उत्तर स्थित फुट ओवर ब्रिज सनौली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । विदित हो कि उक्त अभियुक्त दिनांक 16/04/24 को गाड़ी संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस से अवैध रूप से शराब लाकर उमेशनगर -साहेबपुर कमाल के बीच रहुआ गांव के समक्ष वैक्यूम कर उतार रहे थे, जिसमें आरपीएफ/जीआरपी खगड़िया के द्वारा शराब पकड़ लिया गया था, परंतु शराब छोड़कर भागे शराब माफियाओं ने उक्त अभियुक्त के साथ पुन वापस आकर शराब छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग करने लगे थे । पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि वह घटना में पुलिस पर फायरिंग करने में संलिप्त था। मौके पर विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में भेजने की प्रक्रिया की जा रही हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें