जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, प्रधान आरक्षी अकाशचन्द भारती द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें तीन व्यक्तिय को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, छः व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से दिव्यांग कोच में यात्रा करने के जुर्म में, एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के जुर्म मे गिरफ्तार किया गया। सभी दसों अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर 10 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया,
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


